आज ही के दिन मुजफ्फरनगर में भड़के दंगे ने लिया था रौद्र रूप, 40 हजार से ज्यादा लोग हुए थे बेघर
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर जिले का वह दंगा जिसे भूल पाना आसान नहीं है। जहां कवाल गांव में जाट-मुस्लिम हिंसा के साथ ये दंगा शुरू हुआ था, इस दंगे में 62 लोगों ने अपने प्राण गवां दिए थे। साथ ही 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।इसमें बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए। दंगे …
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर जिले का वह दंगा जिसे भूल पाना आसान नहीं है। जहां कवाल गांव में जाट-मुस्लिम हिंसा के साथ ये दंगा शुरू हुआ था, इस दंगे में 62 लोगों ने अपने प्राण गवां दिए थे। साथ ही 40 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे।इसमें बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए। दंगे के दौरान यहां कर्फ्यू लगा दिया। सेना बुला ली गई। कर्फ्यू करीब 20 दिनों तक रहा। 17 सितम्बर को दंगा प्रभावित स्थानों से कर्फ्यू हटा लिया गया। सेना वापस बुला ली गयी।
मुजफ्फरनगर दंगा से जुड़े कवाल कांड में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या के केस में कोर्ट ने 06 फरवरी को सभी सातों आरोपियों को दोषी करार दिया है। 8 फरवरी को सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। करीब साढ़े पांच साल पहले 27 अगस्त 2013 को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में ये दोहरा हत्याकांड हुआ था। जिसके बाद वहां दंगे भड़क उठे थे।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई।
1781-हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1870- भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1939- जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1976- भारतीय सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुईं।
1982- आनंदमयी मां का निधन।
1990- वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991- मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजीनियर बनीं।
2003- करीब 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2006- सुप्रसिद्ध भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन।
2009- सुश्री मायावती तीसरी बार बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष चुनी गयीं।
2013- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।
ये भी पढ़ें- आज ही चंद्रमा पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग का हुआ था निधन, जानें 25 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं
