हरियाणा: अंबाला में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक यह परिवार रात को खाना खा कर सोया था, जो सुबह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि आज सबसे छोटी …

अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक यह परिवार रात को खाना खा कर सोया था, जो सुबह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि आज सबसे छोटी बेटी का जन्म दिन था।

जोगिंदर शर्मा (डीएसपी अंबाला) ने बताया कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जांच जारी है।

 

 

ये भी पढ़ें : कोर्ट ने नवनीत राणा और उनके पति के विरुद्ध दायर याचिका की खारिज, कही ये बात

 

संबंधित समाचार