जल निगम बुंदेलखंड में कराएगा 12376.32 लाख का पेयजल कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बुंदेलखंड में 64 पेयजल परियोजनाओं का लगभग 12376.32 लाख रुपये का कार्य सीएलडीएफ से लेकर जल निगम को दे दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अनुभवहीन संस्था सीएलडीएफ को यह कार्य दे दिया था। जबकि पेयजल एवं सीवेज कार्य के लिए जल निगम कार्यदायी संस्था नामित थी। …

लखनऊ। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बुंदेलखंड में 64 पेयजल परियोजनाओं का लगभग 12376.32 लाख रुपये का कार्य सीएलडीएफ से लेकर जल निगम को दे दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने अनुभवहीन संस्था सीएलडीएफ को यह कार्य दे दिया था।

जबकि पेयजल एवं सीवेज कार्य के लिए जल निगम कार्यदायी संस्था नामित थी। इसके अलावा जिस संस्था को कार्य दे दिया गया था उसके पास कार्य कराने के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध नहीं थे। परियोजना की प्रथम किश्त 7324.378 लाख धनराशि भी अवमुक्त कर दी थी। उप्र जल निगम इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इसके विरोध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सीएलडीएफ को कार्य देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। साथ ही कार्यदायी संस्था जल निगम को काम वापस लौटाने की मांग की थी।

आरोप यह भी था कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सीएलडीएफ को कार्य देने में मनमानी की थी। जल निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अभियंताओं के लगातार विरोध और मुद्दा मीडिया में उछलने के बाद आखिरकार प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मनोज सिंह ने उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. सीएलडीएफ के स्थान पर उप्र जल निगम को उक्त कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज