Asia Cup 2022 : एशिया कप का महासंग्राम आज से, श्रीलंका-अफगानिस्तान में पहली जंग…ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 का आगाज शनिवार यानी आज (27 अगस्त) से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। वैसे तो एशिया कप श्रीलंका में होना था लेकिन वहां के राजनीतिक और आर्थिक हालातों की वजह टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन एशिया कप …

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 का आगाज शनिवार यानी आज (27 अगस्त) से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। वैसे तो एशिया कप श्रीलंका में होना था लेकिन वहां के राजनीतिक और आर्थिक हालातों की वजह टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन एशिया कप का आधिकारिक आयोजक श्रीलंका ही है।

श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका, तो वहीं अफगानिस्तान की कप्तानी मोहम्मद नबी के हाथों में होगी। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अभी तक एकमात्र टी-20 मुकाबला 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था जहां श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी। मगर पिछले कई सालों में अफगानिस्तान की टीम ने खुद को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत की है और वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बड़ा उलट फेर करने का माद्दा रखती है।

जरूरी बातें…

  • एशिया कप 2022 का पहला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • मैच भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
  • मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
  • आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट पर श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2022 का पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका : पथुम निसांका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु, हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, चामिका करुणारत्ने, असिता फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे।

अफगानिस्तान : नजीबुल्लाह जदरान, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद और करीम जनत।

ये भी पढ़ें…

Asia Cup 2022 : कौन है एशिया कप की सबसे सफल टीम? टूर्नामेंट के बारे में जानिए सबकुछ

Asia Cup 2022 : एशिया कप में कल से होगी महाद्वीपीय बादशाहत की जंग, जानें सभी छह टीमों का स्क्वॉड

संबंधित समाचार