28 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद आएंगे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, जन समस्याओं को करेंगे निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले के प्रभारी व पधुधन एंव दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह जिले में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह (28 अगस्त) रविवार की शाम सर्किट हाउस में जनता, जन प्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के लोगों से मिलेंगे। इसके बाद रात्रि चौपाल में जन समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करेंगे। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले के प्रभारी व पधुधन एंव दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह जिले में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह (28 अगस्त) रविवार की शाम सर्किट हाउस में जनता, जन प्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के लोगों से मिलेंगे। इसके बाद रात्रि चौपाल में जन समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करेंगे।

निजी सचिव सियाराम ने बताया कि प्रभारी मंत्री 28 अगस्त की शाम आंवला बरेली से मुरादाबाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि चौपाल के बाद वह सर्किट हाउस में रात बिताएंगे। अगले दिन 11 बजे दिन में आयुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक के सर्किट हाउस में वार्ता कर मंडल के कानून व्यवस्था व विकास योजनाओं की प्रगति का फीडबैक लेंगे। 11.30 बजे से वह विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में ही करेंगे। जिसमें सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मीडिया प्रतिनिधियों से दिन में 1.30 बजे बातचीत के बाद किसी मलिन बस्ती, स्वास्थ्य केंद्र, गोशाला, रिकार्ड रुम, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस लौटेंगे। रात में वह ट्रेन से लखनऊ वापस चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पूर्व जिला मंत्री रचित गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर दी बधाई, कही ये बात

संबंधित समाचार