सुप्रीम कोर्ट में रामलला का मुकदमा लड़ने वाले के पारासरण पहुंचे अयोध्या, किया दर्शन पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान श्रीराम लला का सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फाउंडर सदस्य के पारासरण शनिवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि में दर्शन कर भगवान की आरती में शामिल हुए। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की ली जानकारी। वह शनिवार रात अयोध्या में ही रुकेंगे। …

अयोध्या। भगवान श्रीराम लला का सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फाउंडर सदस्य के पारासरण शनिवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि में दर्शन कर भगवान की आरती में शामिल हुए। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की ली जानकारी। वह शनिवार रात अयोध्या में ही रुकेंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि के परासरन राम लला के लिए सुप्रीम कोर्ट में 16 घंटे खड़े रहकर बहस की थी। अयोध्या पहुंचे के पारासरन गोलाघाट स्थित मद्रास की परंपरा का अम्मा जी के मंदिर में भी दर्शन किये और सरयू आरती में भी शामिल हुए।

के परासरण राजीव गांधी के सलाहकार हुआ करते थे। हिंदू कानून के बड़े जानकार हैं। रामलला का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में इन्हीं के माध्यम से रामलला के पक्ष में तर्क दिया गया था। चंपत राय के मुताबिक 26 नवंबर 2020 को वह रामलला के मुकदमे में फैसले की प्रति रामलला को समर्पित करने खुद आए थे।

तत्कालीन कमिश्नर ने फैसले की प्रति को रामलला के तरफ से स्वीकार किया था। वह जजमेंट रिकॉर्ड रूम में रखा गया है। उस जजमेंट को हम लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि आज प्रातकाल कहने लगे अयोध्या नगर का भ्रमण करूंगा। दर्शन करूंगा। रामलला का दर्शन किया और रामलला की आरती उतारी है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के संयोजकों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें मामला

संबंधित समाचार