मुरादाबाद : सामूहिक नमाज के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमृत विचार। सामूहिक नमाज के बहाने गांव की आबोहवा में सांप्रदायिकता का जहर घोलने की फिराक में जुटे 16 नामजद समेत 26 आरोपियों के खिलाफ छजलैट पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई मुकदमे की कार्रवाई से छजलैट थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव का सियासी …
अमृत विचार। सामूहिक नमाज के बहाने गांव की आबोहवा में सांप्रदायिकता का जहर घोलने की फिराक में जुटे 16 नामजद समेत 26 आरोपियों के खिलाफ छजलैट पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई मुकदमे की कार्रवाई से छजलैट थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव का सियासी तापमान चढ़ गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
तहरीर के मुताबिक दूल्हेपुर गांव में कोई मस्जिद नहीं है। पूर्व में जब मुसलिम समाज ने सामूहिक रूप से साईद पुत्र मोहम्मद नूर के घेर में नमाज पढ़ी तो ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। सामूहिक नमाज पढ़ने को लेकर गांव में विवाद भी हुआ था। आपसी सहमति के आधार पर ग्रामीणों ने तय किया कि गांव में कोई नई परंपरा नहीं शुरू होगी। सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई। इस पर मुस्लिम पक्ष भी सहमत हो गया।
कुछ दिनों बाद 24 अगस्त को वाहिद पुत्र अली मोहम्मद, अनवार पुत्र फकीरा, मुस्तकीम पुत्र शौकीन, साईद पुत्र मोहम्मद नूर, जाकिर पुत्र घुट्टन, अलीशेर पुत्र मोहम्मद नूर, रमजानी पुत्र मुंशी, मुस्लिम पुत्र तस्लीम, मोहम्मद अली पुत्र फकीरा ईदा पुत्र लश्करी, हाकम अली पुत्र यामीन, हनीफ पुत्र रहमद, शौकीन पुत्र जुम्मा, सलीम पुत्र शौकीन, नूरा पुत्र अनवार, असलम पुत्र अकबर व 10 अज्ञात व्यक्ति निवासी ग्राम दूल्हेपुर ने अनवार पुत्र फकीरा व मुस्तकीम पुत्र शौकीन के घरों पर जगह बदल-बदलकर सामूहिक नमाज पढ़ी। नमाज में एक अज्ञात मौलवी भी शामिल रहा।
आपत्ति के बाद भी गांव में सामूहिक नमाज पढ़े जाने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सामूहिक नमाज को गांव में शत्रुत्ता, घृणा, वैमनष्यता कि भावना फैलाने की कोशिश करार दी गई। ग्रामीण चन्द्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, बाबूराम, रामचरन, नन्हे सिंह, मुरारी सिंह आदि ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर सभी 16 नामजद समेत 26 आरोपियों के खिलाफ छजलैट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस की सतर्कता और तत्परता से टला बड़ा विवाद
छजलैट के दूल्हेपुर गांव को सुलगाने की कोशिश हो रही थी। शांति व सौहार्द के बीच सैकड़ों वर्ष से एक साथ जीवन यापन करने वाले हिंदू व मुसलिम समाज के बीच जहर घोलने की साजिश हो रही थी। गांव में मस्जिद अथवा मदरसा न होने के बाद भी जानबूझ कर सामूहिक नमाज घरों में अदा कराई जा रही थी। ग्रामीणों की तीखी आपत्ति सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता का परिचय दिखाया। उच्चाधिकारियों ने न सिर्फ घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सच का पता लगाया, बल्कि ग्रामीणों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ फौरी कानूनी कार्रवाई की। इससे बड़ी वारदता की आशंका टल गई।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कॉलेज में छात्र का कैप उतरवाने पर हंगामा, दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर
