IND vs PAK, Asia Cup 2022 : एशिया कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर रहा दबदबा, जानिए रिकॉर्ड्स
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एशिया कप में शुरुआत से ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है। जबकि …
नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एशिया कप में शुरुआत से ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है। जबकि पाकिस्तान का हाल तो श्रीलंका से भी बुरा रहा है। एशिया कप पहली बार 1984 में आयोजित हुआ था। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार खिताब अपने नाम किया है। जबकि दूसरी सफल टीम श्रीलंका है, जो पांच बार चैम्पियन रही। वहीं पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत इकलौती टीम है, जिसने एशिया कप को दो अलग फॉर्मेट (वनडे और टी20) में जीता है। इस बार भी टी20 फॉर्मेट में ही एशिया कप खेला जा रहा है।
छह टीमें ले रही हैं भाग
एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें सीधे टूर्नामेंट में पहुंची हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग क्वालीफायर्स के जरिए मुख्य दौर में प्रवेश किया है। टीमों को तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा गया है। पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे।
ग्रुप-ए : भारत, पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग
ग्रुप-बी: श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें
- अब तक कुल खिताब-14
- भारतीय टीम जीती-7
- श्रीलंका टीम जीती- 5
- पाकिस्तान टीम जीती- 2
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में रिकॉर्ड (वनडे-टी20)
- कुल मैच- 14
- भारतीय टीम जीती- 8
- पाकिस्तान टीम जीती- 5
- बेनतीजा-1
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के टॉप-5 स्कोरर में दो भारतीय
- शोएब मलिक – 6 मैच – 432 रन रोहित शर्मा – 8 मैच – 367 रन
- विराट कोहली – 4 मैच – 255 रन
- यूनिस खान – 4 मैच – 238 रन
- मोहम्मद हफीज – 3 मैच – 184 रन
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के टॉप विकेट में भी दो भारतीय
- सईद अजमल (पाक) – 4 मैच – 8 विकेट
- अनिल कुंबले (भारत) – 4 मैच – 7 विकेट
- अब्दुल रज्जाक (पाक) – 3 मैच – 6 विकेट
- आकिब जावेद (पाक)- 2 मैच – 5 विकेट
- अरशद अयूब (भारत) – 1 मैच – 5 विकेट
ये भी पढ़ें : India Vs Pakistan : हार का बदला लेने को बेताब रोहित और विराट, बाबर को दे पाएंगे पटखनी!
