Asia Cup 2022 : 100वें टी20 मैच से पहले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दिया खास मैसेज, जानें क्या कहा?
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार का मैच विराट कोहली का 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय होगा, जिससे वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन …
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार का मैच विराट कोहली का 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय होगा, जिससे वह तीनों प्रारूपों में मैचों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। कोहली ने अब तक 102 टेस्ट और 262 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
.@ABdeVilliers17 has a special message for his close friend @imVkohli ahead of his 100th T20I! ❤️
DP World #AsiaCup2022 | #INDvPAK | #TeamIndia | #BelieveInBlue | #GreatestRivalry pic.twitter.com/nG0VbOo27O
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 28, 2022
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा ट्विटर पर जारी किए गए वीडियो में डिविलियर्स ने कहा, ‘‘ मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त विराट कोहली को तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने पर बधाई देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ क्या शानदार उपलब्धि है, विराट। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। आपके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए शुभकामनाएं। हम आपको देखते रहेंगे।’’
33साल के कोहली पिछले कुछ वर्षों से खेल के मैदान में खराब दौर से गुजर रहे हैं। वह एक महीने के लंबे ब्रेक (विश्राम) के बाद वापसी कर रहे हैं। डिविलियर्स और कोहली ने लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का एक साथ प्रतिनिधित्व किया है।
ये भी पढ़ें : India Vs Pakistan : हार का बदला लेने को बेताब रोहित और विराट, बाबर को दे पाएंगे पटखनी!
