अयोध्या: एम्बुलेंस न पहुंचने के मामले में सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल के हाजीपुर बरसेंडी उपकेंद्र में शनिवार को एंबुलेंस न पहुंचने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। इसे लेकर सीएमओ ने सोमवार को 102 एम्बुलेंस के मैनेजर और एएनएम को तलब भी किया है। बता दें कि शनिवार को सोहावल के हाजीपुर बरसेंडी उपकेंद्र में प्रसव के …

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल के हाजीपुर बरसेंडी उपकेंद्र में शनिवार को एंबुलेंस न पहुंचने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। इसे लेकर सीएमओ ने सोमवार को 102 एम्बुलेंस के मैनेजर और एएनएम को तलब भी किया है।

बता दें कि शनिवार को सोहावल के हाजीपुर बरसेंडी उपकेंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई बाद में उसकी मौत हो गई। फोन करने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची थी। इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. अजय राजा ने जांच के आदेश दिए हैं। रविवार को उन्होंने बताया कि प्रकरण घटना उनकी जानकारी में आई है और सीएचसी प्रभारी ने भी अपनी रिपोर्ट भेजी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर 102 एम्बुलेंस संचालन के प्रबंधक इरफान को कार्यालय में बुलाया गया है। काल किए जाने के बाद भी एम्बुलेंस क्यों नहीं पहुंची इसकी जानकारी हासिल की जायेगी। उन्होंने बताया कि अभी एएनएम का ही पक्ष सामने आया है।

दोनों पक्षों की जांच के बाद जैसे भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में वर्तमान में 102 की 30 और 108 की 29 एम्बुलेंस संचालित हैं। हालांकि लगातार शिकायत आती है कि कॉल किए जाने के बाद भी समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचती है।

यह भी पढ़ें-बरेली: स्वास्थ्य मंत्री की फटकार से बचने को कराई सफाई, मिलीं एक्सपायर दवाएं

संबंधित समाचार