कन्नौज: बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर युवक से की लूट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में बाइक सवार तीन बदमाश युवक के साथ मारपीट कर उसके पास से मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए।पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना ठठिया के उमरन गांव निवासी कमरूद्दीन पुत्र जुम्मन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया …

कन्नौज, अमृत विचार। तिर्वा में बाइक सवार तीन बदमाश युवक के साथ मारपीट कर उसके पास से मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए।पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

थाना ठठिया के उमरन गांव निवासी कमरूद्दीन पुत्र जुम्मन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 27 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने भाई साबिर पुत्र दीनमोहम्मद व उसका भरथना निवासी दामाद फरीद एक बाइक पर सवार होकर विधूना से बाइक द्वारा घर आ रहे थे। सुखी पुल से बिनौरा रामपुर नहर पटरी पर तीन बाइक सवार बदमाश मिले। उनका रास्ता रोक लिया।बदमाशों ने लाठी डंडो से उन लोगो की पिटाई कर दी। उनके पास से 12650 रूपये व मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गए। उन लोगो ने बरियारपुर गांव पहुंच एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें –गौहर खान की वेबसीरीज शिक्षा मंडल का ट्रेलर रिलीज, 15 सिंतबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म देख सकेंगे वीवर

संबंधित समाचार