रायबरेली: सगे भाइयों के यहां चोरों ने साफ किया 35 लाख रुपए कीमत का माल, संदिग्धों को तलाश रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक पूर्व शिक्षक और उसके भाई के यहां बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दोनो भाइयों के घर से चोरों ने करीब 35 लाख रुपए का माल पार किया है। पुलिस दिन में आभूषण साफ करने आए दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना क्षेत्र …

रायबरेली, अमृत विचार। गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक पूर्व शिक्षक और उसके भाई के यहां बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दोनो भाइयों के घर से चोरों ने करीब 35 लाख रुपए का माल पार किया है। पुलिस दिन में आभूषण साफ करने आए दो संदिग्धों की तलाश कर रही है।

घटना क्षेत्र के गांव गौरी सतांव मजरे मिश्रखेड़ा गांव की है। रविवार की रात चोर गांव के पूर्व शिक्षक राम शंकर सिंह के घर में छत के रास्ते घुस गए । चोरों ने उनके घर के कमरों को खंगाला और घर की अलमारी व बक्से का ताला तोड़ डाला। जिसमे करीब पांच लाख रुपए कीमत के आभूषण और आठ हजार रुपए नगद उठा ले गए हैं। चोरों ने इनके घर से जुड़े इनके भाई उमाशंकर सिंह के घर को भी निशाना बनाया है। जहां से करीब तीस लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण और एक लाख चालीस हजार रुपए नगद उठा ले गए है। सोमवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे , तब उनको घटना की जानकारी हुई है। मामले की लिखित सूचना उमाशंकर के बेटे सूर्य प्रताप सिंह ने कोतवाली में दी है।

दिन में रेकी, रात में दिया घटना को अंजाम
जिन दोनो घरों में चोरी की बड़ी वारदात हुई है , उन दोनो घरों की चोरों ने दिन में रेकी की थी। चोरों ने घर के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली थी। बताते हैं कि रविवार को दिन में दो लोग इन दोनो घरों में आभूषण साफ करने आए थे। घर की महिलाओं से बातचीत करके घर के आभूषणों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ली थी। थाना प्रभारी बृजेश राय ने बताया कि यह घटना उन्ही दो लोगों द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से की गई है। यह एक बहुत बड़ा गिरोह है , जो प्रदेश के विभिन्न भागों में घूम घूम कर इस तरह की घटना को अंजाम देता है। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –कन्नौज: बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर युवक से की लूट, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा