रायबरेली: बरसात में गिरी जर्जर दीवार, मासूम भाई की मौत, बहन गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बरसात के कारण कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठे दो मासूम भाई बहन पर अचानक दीवार ढह गयी। दीवार के मलवे में भाई बहन दब गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहा मासूम भाई की मौत हो गयी है। …

रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बरसात के कारण कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बैठे दो मासूम भाई बहन पर अचानक दीवार ढह गयी। दीवार के मलवे में भाई बहन दब गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहा मासूम भाई की मौत हो गयी है। यह हादसा सोमवार की रात नौ बजे हुआ है।

क्षेत्र के ग्राम मेंहरबान मजरे लोधवारी गांव में सोमवार की शाम दो मासूम भाई बहन अर्पित (6 वर्ष) और पलक (10वर्ष ) पुत्री दिनेश कुमार कच्ची दीवार पर रखें छप्पर के नीचे बैठकर खेल रहे थे कि तभी उनके ऊपर अचानक कच्ची दीवार ढह गई। जिसके मलबे के नीचे दोनों भाई-बहन दब गए। दीवार गिरते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलवे में दबे दोनों भाई बहन को बाहर निकाला, और दोनो को तत्काल सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया है।जबकि गंभीर रूप से घायल पलक को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज सोनकर ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से भाई-बहन दब गए थे।जिसमें भाई अर्पित की मौत हो गई है। जबकि उसकी बहन का इलाज लखनऊ की अस्पताल में चल रहा हैl

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बरसात के दौरान ढह गई कच्ची दीवार, दबकर अधेड़ की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज