Iraq Protest : शिया मुस्लिम धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति छोड़ने पर भड़की हिंसा, 20 की मौत, सेना ने किया कर्फ्यू का ऐलान
बगदाद। शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने सोमवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद इराक की राजधानी बगदाद में हालात बिगड़ गए। बगदाद में धर्मगुरु के समर्थकों और ईरान समर्थित लोगों के बीच झड़पें हो गईं। हिंसक झड़प में आठ 20 की मौत हो गई, जबकि 300 ज्यादा लोग घायल हुए हैं। …
बगदाद। शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने सोमवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद इराक की राजधानी बगदाद में हालात बिगड़ गए। बगदाद में धर्मगुरु के समर्थकों और ईरान समर्थित लोगों के बीच झड़पें हो गईं। हिंसक झड़प में आठ 20 की मौत हो गई, जबकि 300 ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से ग्रीन जोन से बाहर निकाला गया।

प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबल आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच, भीड़ प्रेसीडेंट्स पूल में स्विमिंग पूल, मीटिंग हॉल समेत पूरे पैलेस में घूमते नजर आए। उधर सेना ने हालातों से निपटने के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने हिंसा और हथियारों का इस्तेमाल बंद होने तक भूख हड़ताल की घोषणा की है।

आपको बता दें कि सद्र के हजारों समर्थकों ने राष्ट्रपति भवन (रिपब्लिक पैलेसे) पर धावा बोल दिया। सुरक्षाबलों ने रोकने के लिए पहले आंसू गैस के गोले दागे और फायरिंग भी की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

एंटोनियो गुटेरेस ने शांति की अपील की
UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इराक में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से संयम की अपील की है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों से हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।
ये भी पढ़ें : अमेरिका का दावा- रूस के लिए मुसीबत बने ईरान निर्मित ड्रोन
