सीतापुर में भीड़ तंत्र हावी: कबाड़ बीनने वाले को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर शहर की पॉश कॉलोनी शिवपुरी में भीड़ ने एक कबाड़ बीनने वाले युवक को संदिग्ध समझ लिया। फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद देर तक बिजली के पोल में बांधे भी रखा गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई घटना के काफी देर बाद आकर पुलिस ने युवक …

सीतापुर। सीतापुर शहर की पॉश कॉलोनी शिवपुरी में भीड़ ने एक कबाड़ बीनने वाले युवक को संदिग्ध समझ लिया। फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद देर तक बिजली के पोल में बांधे भी रखा गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई घटना के काफी देर बाद आकर पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया और मामले में जांच शुरू की।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शिवपुर से जुड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक युवक गली एक छोर पर कुछ उठा रहा था। बस इतनी सी ही बात पर लोगों के बीच अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। भीड़ इकट्ठा हुई तो भीड़ तंत्र हावी हो गया। किसी ने लात घूसों से मारा तो किसी ने थप्पड़ों और डण्डों की ही बरसात कर दी।

बाद में कबाड़ बीन रहे युवक को तेज धूप के बीच खंभे में बांध दिया गया। कुछ लोगों ने पुलिस बुलाने के लिए कहा तो उन्हें झिड़क दिया गया। करीब एक घण्टा बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधन मुक्त कराया।

शहर कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवक गली में पानी की प्लास्टिक की खाली बोतलों को बटोर रहा था। इसी दौरान उसकी पिटाई की गई। पिटाई करने वालों की तलाश की जा रही है। पूरा वीडियो केवल अमृत विचार के पास है, जिसका सहारा लेते हुए पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें-कानपुर: चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार