छ्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए दी 500 करोड़ रुपये की मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छ्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा एलान किया है। बता दें सीएम ने राज्य में विभिन्न स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को मानसून का मौसम खत्म होने …

रायपुर। छ्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक बड़ा एलान किया है। बता दें सीएम ने राज्य में विभिन्न स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को मानसून का मौसम खत्म होने के तुरंत बाद स्कूल भवनों की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया।

वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकत अभियान के दौरान मई में आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स्कूल भवनों की स्थिति से अवगत कराया था। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने बताया कि पर्याप्त धन की कमी के कारण भवनों की मरम्मत का काम नहीं किया गया था और दावा किया कि इससे नियमित कक्षाओं के कामकाज में बाधा आ रही है।वहीं सीएम ने खुद इस बात को गंभीरता से लेते हुए धनराशि स्वीकृत करते की और मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जून 2023 में अगले शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम, आंख निकालकर आग से जलाया, आरोपी मौके से फरार