Dry Fruits Modak: गणेश चतुर्थी पर इस आसान विधि से बनाएं ड्राई फ्रूट्स मोदक, जानें रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Dry Fruits Modak: गणेश चतुर्थी के त्योहार को लेकर देश में तैयारियां जोरों पर चल रही है। ये त्योहार हिंदू ज्ञान और समृद्धि के देवता गणेश के जन्म का भी प्रतीक है। 10 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव कल से यानी 31 अगस्त से शुरू होने वाला है और इसी दिन गणेश जी की …

Dry Fruits Modak: गणेश चतुर्थी के त्योहार को लेकर देश में तैयारियां जोरों पर चल रही है। ये त्योहार हिंदू ज्ञान और समृद्धि के देवता गणेश के जन्म का भी प्रतीक है। 10 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव कल से यानी 31 अगस्त से शुरू होने वाला है और इसी दिन गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना भी होगी। ऐसे में बप्पा को 10 दिन तक अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। यूं तो सभी तरह की चीजें बाजार में आसानी से मिल जाती हैं लेकिन घर में बनाएं गए प्रसाद का स्वाद अलग ही होता है। तो आइए जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने का तरीका।

ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने के लिए समाग्री

  • 5 से 6 खजूर
  • आधा कप भूने हुए बादाम
  • आधा कप काजू
  • आधा कप ड्राई फ्रूट्स
  • मेपल सिरप
  • मोदक का सांचा

बनाने की विधि
ड्राई फ्रूट्स मोदक बनाने के लिए मेवों को काट कर सूखा भून लें, जब तक कि ये हल्के सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं। फिर खजूर से बीज निकाल दें। एक ग्राइंडर लें, उसमें सभी सामग्री को एक साथ डालें और तब तक पीसें जब तक वे एक आटे जैसे न बन जाएं। अगर इस दौरान लगता है कि  इसे मोदक नहीं बंधेंगे तो कुछ और खजूर डालें और आटा गूंथ लें।

इसको तैयार होने के बाद, सांचे को मेपल सिरप से चिकना करें और इस मिश्रण का एक बड़ा हिस्सा लें और इसके अंदर डालें। एक संपूर्ण आकार के लिए सभी तरफ से पर्याप्त सामग्री डालें। इसी तरह सभी मोदक को बनाएं और बनने के बाद ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसे लगभग 1 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें। मोदक को फ्रिज में से निकाल लीजिये, उन्हें प्लेट में रखें और बप्पा को भोग लगाएं।

ये भी पढ़ें- Ashwagandha Benefits: इन बीमारियों के लिए रामबाण है अश्वगंधा, ऐसे करे सेवन