लखनऊ : जालसाजों ने महिला के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी लखनऊ साइबर ठगों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ठग लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी हड़प रहे हैं। इसी कड़ी में गोमतीनगर कोतवाली में एक महिला ने साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दें कि ठगों ने महिला के खाते से …

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी लखनऊ साइबर ठगों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ठग लोगों से धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी हड़प रहे हैं। इसी कड़ी में गोमतीनगर कोतवाली में एक महिला ने साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दें कि ठगों ने महिला के खाते से दो लाख रुपये की रकम पार कर दी। रुपयों की निकासी का मैसेज आने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद महिला ने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है।

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विजयखंड-एक निवासिनी कौशिल्या के मुताबिक, उनका आईसीआईसीआई बैंक में बचत खाता है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 28 अगस्त तक जालसाज ने कई किश्तों में लगभग दो लाख की रकम पार कर दी। जब वह बैंक गई तो उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई।

इसके बाद पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में साइबर ठगी की शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में गोमतीनगर थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम सेल को जांच सौंप दी है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- बरेली: साइबर ठगी का नया पैतरा, जूस जैकिंग फ्रॉड से उड़ा रहे रुपये

संबंधित समाचार