बारांबकी : जैदपुर पुलिस ने पत्रकार से की बदसलूकी
अमृत विचार, बाराबंकी। एक तरफ योगी सरकार पत्रकारों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दे रही है। वहीं दूसरी तरफ मोबाइल निकालने पर जैदपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ने पत्रकार से बदसलूकी की है। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो कोतवाली प्रभारी सफाई देने लगे। बता दें कि यह …
अमृत विचार, बाराबंकी। एक तरफ योगी सरकार पत्रकारों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दे रही है। वहीं दूसरी तरफ मोबाइल निकालने पर जैदपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ने पत्रकार से बदसलूकी की है। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो कोतवाली प्रभारी सफाई देने लगे।
बता दें कि यह मामला बाराबंकी जनपद के जैदपुर कोतवाली का है। यहां एक पत्रकार के साथ जैदपुर थाना कोतवाली में तैनात दरोगा ने मोबाइल जेब में रखने की बात पर बदसलूकी है।
इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में काफी आक्रोश बढ़ गया है। बता दें कि वर्दी के रौब में दरोगा पत्रकार से उलझ पड़ा। जब यह मामला तुल पकड़ने लगा तो थाना प्रभारी दरोगा का पक्ष लेते हुए सफाई देने लगे। हालांकि पुलिसिया व्यवहार और उनकी कार्यरैली को लेकर पत्रकारों ने इसकी निंदा की है।
यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : राशन डीलर से रंगदारी मांगने में कथित पत्रकार गिरफ्तार
