बहराइच: अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम ने बोला हमला, लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के दौरे पर उप मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को सभी चुनाव में जनता ने नकार दिया है। अखिलेश गुंडा, लोफर और बदमाशों के पोषक हैं। प्रदेश सरकार के …

बहराइच। जिले के दौरे पर उप मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को सभी चुनाव में जनता ने नकार दिया है। अखिलेश गुंडा, लोफर और बदमाशों के पोषक हैं।

प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को जिले के दौरे पर रहे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकारी योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री से सवाल जवाब किया। ट्विन टावर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जनता 2017, 19 और 2022 के चुनाव में नकार चुकी है।

ऐसे में अखिलेश के पास कोई काम बचा नहीं है। अखिलेश यादव गुंडा, लोफर और बदमाशों के पोषक हैं। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में जिस अपराधी को पुलिस ने जेल भेज दिया। उससे अखिलेश यादव मिलने जा रहे हैं, इसका क्या अर्थ निकाला जाए। इससे पहले उन्होंने जिले में दवा, डॉक्टर की उपलब्धता के साथ विकास को बढ़ाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- दूध-दही पर जीएसटी लगाने वाले कुछ भी कर सकते हैं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज