गाजियाबाद: संगठन को मजबूत करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आज कार्यकर्ताओं संग होगी बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज गाजियाबाद में हैं। यहाँ वो पार्टी की संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इस पहले दौरे के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे …

गाजियाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आज गाजियाबाद में हैं। यहाँ वो पार्टी की संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इस पहले दौरे के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे। वे वहां दोपहर वैशाली, गाजियाबाद स्थित होटल में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं। चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिम से इन अभियानों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: स्कूल जा रही दो सगी बहनों के साथ शोहदों ने किया छेड़खानी, पब्लिक ने दबोचा

संबंधित समाचार