बहराइच: प्रधानाध्यापक ने तिरंगे का किया अपमान, वीडियो वायरल
बहराइच। कुरवारी जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा तिरंगा का अपमान किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तिरंगा प्रधानाध्यापक के पैर के नीचे दबा हुआ है। जिले के चित्तौरा विकास खंड के ग्राम कुरवारी में सांविलियन जूनियर विद्यालय संचालित है। यहां के प्रधानाध्यापक के पैर के नीचे तिरंगा झंडा दबा …
बहराइच। कुरवारी जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा तिरंगा का अपमान किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तिरंगा प्रधानाध्यापक के पैर के नीचे दबा हुआ है।
जिले के चित्तौरा विकास खंड के ग्राम कुरवारी में सांविलियन जूनियर विद्यालय संचालित है। यहां के प्रधानाध्यापक के पैर के नीचे तिरंगा झंडा दबा है और प्रधानाध्यापक उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
प्रधानाध्यापक ने तिरंगे का किया अपमान@DMBahraich @bahraichpolice @Uppolice @myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/0BJpxscYde
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 1, 2022
इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। गुरुवार को वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देखकर लोग प्रधानाध्यापक पर नाराजगी दिखा रहे हैं। हालांकि वीडियो 15दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें-हरदोई: बाल विकास कार्यालय उल्टा पड़ा राष्ट्र ध्वज, जिम्मेदारों को नहीं दिख रहा तिरंगे का अपमान
