रिलेशनशिप को रखना है रिफ्रेशिंग तो हर कपल को ट्राई करनी चाहिए ये चीजें
रिलेशनशिप टिप्स: हर रिलेशनशिप खास होता है। कई अलग-अलग कारणों से एक साथ आते हैं। एक बेस्ट रिलेशनशिप की बात की जाए, तो इसमें प्यार, विश्वास, भरोसा और एक-दूसरे को लेकर समझ काफी महत्वपूर्ण है। आप केवल अपने साथी के साथ गहराई से और ईमानदारी से बात करके ही जान पाएंगे, कि आखिर में वह …
रिलेशनशिप टिप्स: हर रिलेशनशिप खास होता है। कई अलग-अलग कारणों से एक साथ आते हैं। एक बेस्ट रिलेशनशिप की बात की जाए, तो इसमें प्यार, विश्वास, भरोसा और एक-दूसरे को लेकर समझ काफी महत्वपूर्ण है। आप केवल अपने साथी के साथ गहराई से और ईमानदारी से बात करके ही जान पाएंगे, कि आखिर में वह कितना बेहतर इंसान है। देखा जाए, तो रिलेशनशिप को लेकर कोई ऐसी थ्योरी नहीं है जो किसी भी रिश्ते को परफेक्ट बना सकते लेकिन एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करते हुए छोटी-छोटी कोशिशें बहुत मायने रखती हैं।
कुछ जोड़े चुपचाप बातें करते हैं, जबकि कुछ अपनी बातों को सबसे ऊपर रखते हैं। ऐसे में दोनों के लिए बहुत जरूरी है कि किसी भी बात पर जिद्द पकड़कर न बैठ जाएं। एक-दूसरे के विचार को भी समझने की कोशिश करें, इससे कि आप आसानी से खुलकर बात कर सकें। कई कपल लड़ाई से घबराकर हर बात को स्वीकार कर लेते हैं या चुप हो जाते हैं, ये दोनों ही स्थिति आपके रिलेशनशिप के लिए खतरनाक है।
अच्छी बातचीत किसी भी रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब दोनों लोग जानते हैं कि वे रिश्ते से क्या चाहते हैं और अपनी जरूरतों, आशंकाओं और इच्छाओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करते हैं, तो यह विश्वास बढ़ाता है और आपके बीच के रिश्ते को मजबूत कर सकता है। ऐसे में दिन में कम से कम कुछ घंंटेतो एक दूसरे के लिए रिजर्व करें।
एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए टाइम निकालें। आप कितने भी बिजी क्यों न हों। अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अलग रखने के लिए हर दिन कुछ मिनट निकालें। इस दौरान दूसरी चीजों के बारे में सोचना बंद करें और अपने पार्टनर पर ध्यान दें।
साथ में कुछ नया ट्राई करें। नई चीजें एक साथ करना चीजों को जोड़ने और दिलचस्प बनाए रखने का एक मजेदार तरीका हो सकता है। किसी ऐसी जगह पर एक दिन के लिए जाएं, जहां जाकर आप दोनों को अच्छा लगता है। नई जगहों को भी एक्सप्लोर करने को तैयार रहें।
मेमोरी लेन यानी आप दोनों की पुरानी मीठी यादें। जैसे, आप कब पहली बार मिले थे। शादी के वक्त आपके मन में क्या चल रहा था या कोई फनी किस्से को पार्टनर के साथ एक बार फिर से शेयर करें। इससे आप दोनों को काफी रिफ्रेशिंग फील होगा।
ये भी पढ़ें : ब्रेकअप के बाद भूलकर भी अपने एक्स से शेयर न करें ये 5 बातें, पछताना पड़ेगा
