जब बुला चौधरी ने दूसरी बार इंग्लिश चैनल तैरकर पार कर बढ़ाया था भारत का मान

नई दिल्ली। दो जनवरी 1970 को कोलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह …

नई दिल्ली। दो जनवरी 1970 को कोलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लम्बी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीपों के सातों समुद्र तैर कर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला चौधरी को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई।

उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है और वह दो सितंबर 1999 का दिन था जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है।

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य विजेता
बुला चौधरी ने जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को तैर कर रिकॉर्ड समय में पार किया था। इसे उन्होंने 3 घंटे 35 मिनट के रिकॉर्ड समय में पार कर लिया था जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है। जिब्राल्टर स्ट्रेट स्पेन से मोरक्को तक है, जिसकी दूरी 20 किलोमीटर है।

2 सितंबर की तारीख पर कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।

1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्सजेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।

1806 : भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।

1926 : इटली और यमन में एक समझौता, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व।

1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।

1945 : जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।

1962 : सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।

1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को दुनिया के सामने पेश किया गया।

1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलिपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1998 : पायलटरहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।

2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

ये भी पढ़ें- LIC Foundation Day: ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ LIC की टैगलाइन जो बन गई पहचान