Asia Cup 2022 : टीम इंडिया की दुबई में मस्ती, समंदर में उतरे रोहित शर्मा-विराट कोहली, सर्फिंग कर मनाया सुपर-4 में पहुंचने का जश्न
नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर-चार में जगह बना चुकी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी समंदर के किनारे मस्ती के मूड में नजर आए। ओपनर केएल राहुल और अर्शदीप सिंह सर्फिंग कर रहे हैं, तो कप्तान रोहित शर्मा बोटिंग का मजा ले रहे हैं। वहीं चहल-अश्विन पैडल बोट चला रहे हैं। इतना ही नहीं, विराट …
नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर-चार में जगह बना चुकी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी समंदर के किनारे मस्ती के मूड में नजर आए। ओपनर केएल राहुल और अर्शदीप सिंह सर्फिंग कर रहे हैं, तो कप्तान रोहित शर्मा बोटिंग का मजा ले रहे हैं। वहीं चहल-अश्विन पैडल बोट चला रहे हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ी बीच पर वॉलीबॉल भी खेल रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम दुबई के पाम जुमैरह रिजॉर्ट में ठहरी है। यह होटल समंदर के किनारे पर ही है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो पोस्ट किया।
When #TeamIndia hit ?.?.?.?.?.?! ?
Time for some surf, sand & beach volley! ?#AsiaCup2022 pic.twitter.com/cm3znX7Ll4
— BCCI (@BCCI) September 2, 2022
नाव चलाने के दौरान ही स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक आमने-सामने आ गए। इस पर कार्तिक ने मजाकिया अंदाज में चप्पू से इशारा करते हुए अश्विन को हटने के लिए कहा। दोनों ने जमकर मस्ती की।ऑफ स्पिनर अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ही नाव में बैठकर सैर की। वीडियो की शुरुआत में अर्शदीप सिंह की एंट्री होती है फिर विराट कोहली लाइफ जैकेट पहनते नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 34 सेकंड के वीडियो को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है।
टीम इंडिया को सुपर-चार का पहला मुकाबला खेलना है। रविवार को उसका मुकाबला पाकिस्तान-हांगकांग के विजेता से होगा। यदि आज पाकिस्तान जीतता है तो चार सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान महामुकाबला देखने को मिलेगा। यदि आज पाकिस्तान हार गया तो सुपर-चार के पहले मैच में भारत-हांगकांग भिड़ेंगे।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup : फैंस के लिए खुशखबरी! फ्री में ले सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट…जानिए कैसे?
