जौनपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं में मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर आये उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी और एक नेता के बीच जमकर मारपीट हो गयी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा बलो ने बीच बचाव कर दोनो को अलग किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर आये उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी और एक नेता के बीच जमकर मारपीट हो गयी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा बलो ने बीच बचाव कर दोनो को अलग किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी और भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह (डीके सिंह) में किसी बात को लेकर पहले नोंक-झोंक होने लगी जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी। किसी तरह पुलिस ने भाजपा नेता विजय विद्यार्थी को अलग किया। पत्रकारों से बात करते हुए दिनेश कुमार सिंह ने कहा “विजय सिंह विद्यार्थी खुद को माफिया समझते हैं, गुंडा बनते हैं मै इसकी शिकायत लिखित रूप से एसपी से करूंगा।”

वहीं इस पूरे प्रकरण के बावत पूछे जाने पर विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा “हमें उक्त व्यक्ति मंद बुद्धि का लगता है। इससे पहले कई बार इसकी शिकायत मुझ तक आई जिसमें ये हमें हर जगह अनाप-शनाप बकता था। ऐसी कोई बात नहीं है, मैने इसे नहीं मारा।” हालांकि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दिनेश कुमार सिंह की पिटाई हो रही है। अभीतक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नही दी थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: डिप्टी सीएम की डांट का भी नहीं हुआ असर, पीएचसी में लगा रहा ताला, वापस लौट गए मरीज

संबंधित समाचार