मुरादाबाद : मोटे मुनाफे का लालच देकर पति के दोस्त ने हड़प ली रकम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में किराए की मकान में जीवन यापन करने वाले एक परिवार का पांच लाख रुपये पीड़िता के पति के दोस्त ने हड़प लिए। दबाव बनाने पर आरोपी ने महज एक लाख 80 हजार रुपये ही वापस किया। शेष रकम तीन वर्ष बाद भी आरोपी डकार कर बैठा है। पीड़िता की तहरीर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर में किराए की मकान में जीवन यापन करने वाले एक परिवार का पांच लाख रुपये पीड़िता के पति के दोस्त ने हड़प लिए। दबाव बनाने पर आरोपी ने महज एक लाख 80 हजार रुपये ही वापस किया। शेष रकम तीन वर्ष बाद भी आरोपी डकार कर बैठा है। पीड़िता की तहरीर पर ठगी का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिगर कालोनी की रहने वाली अंजुम हुसैन पत्नी हुसैन अली खान के मुताबिक वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में कार्यरत हैं। किराए की मकान में सपरिवार जीवन यापन करती हैं। आसिम रजा खाँ पुत्र सौलत रजा खाँ निवासी मोहल्ला सराय हुसैनी बेगम पति का दोस्त है। पति को एक दिन अपने आफिस में बुला कर आरोपी ने बताया कि वह एक्सपोर्ट का व्यवसाय करता है। पैसे लगाने वालों को वह मोटा मुनाफा लौटाता है। मोटी कमाई के लालच में फंसकर आरोपी ने हुसैन अली खां व उनकी बेटी अलीशा हुसैन को झांसे में ले लिया।

पति ने नौ अक्टूबर 2019 को एक लाख रुपये, चार नवंबर 2019 को एक लाख रुपये, 20 जनवरी 2020 को 35,000 रुपये व 15000 रुपये दिया। पूरी रकम आरोपी का मुंशी पीड़ित के पति के हाथ से ले गया। उधर पीड़िता की बेटी अलिशा हुसैन ने 0 मार्च 2020 को डेढ़ लाख रुपये, व 25 मार्च 2020 को एक लाख रुपये का चेक आरोपी को दिया। निर्यात के कथित कारोबार में कुल पांच लाख रुपये पीड़ित परिवार ने लगाया। पहले तीन महीने लाभ के रूप में महज 18,000 रुपये ही वापस मिले। इसके बाद आरोपी ने फूटी कौड़ी वापस नहीं की। रुपये का तगादा करने पर आरोपी ने फोन काल रिसीव करना भी बंद कर दिया।

महिला के मुताबिक उन्होंने अपने पीएफ फंड से पैसे निकाल कर आरोपी को दिया था। रुपये वापस करने का दबाव बनाने की कोशिश में दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई। फिर भी नतीजा नहीं निकला। तब पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : माफी मांगने से इनकार करने पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है मामला

संबंधित समाचार