आजमगढ़: एयरपोर्ट विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में एयरपोर्ट के विस्तार का विरोध स्थानीय ग्रामीणों कर रहे हैं। विस्तारीकरण के लिए हो रहे सर्वे का विरोध की सूचना मिलने पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। मंदूरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के सर्वे के लिए राजस्व कर्मियों की टीम लगाई गई है। दो फेज में …

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में एयरपोर्ट के विस्तार का विरोध स्थानीय ग्रामीणों कर रहे हैं। विस्तारीकरण के लिए हो रहे सर्वे का विरोध की सूचना मिलने पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

मंदूरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के सर्वे के लिए राजस्व कर्मियों की टीम लगाई गई है। दो फेज में विस्तारीकरण का कार्य किया जाना है प्रथम फेज में रनवे, प्रशासनिक कक्ष आदि के लिए 360 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। दूसरे फेज में रनवे व एडिशन कक्ष के लिए 310 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए सात गांवों जिसमें बलदेव मंदुरी, गदनपुर हिच्छन पट्टी, सारा, साती, कंधरापुर, मधुबन ,कुआं देवचंद पट्टी के किसानों की भूमि का सर्वे का कार्य चल रहा है।

इसमें तीन राजस्व लेखपालों के साथ एक दर्जन राजस्व कर्मी लगे हुए हैं। शनिवार को राजस्व कर्मियों के द्वारा सर्वे का कार्य गदनपुर हिच्छन पट्टी में किया जा रहा था। ग्रामीणों ने एयरपोर्ट की उत्तर तरफ आबादी की भूमि के सर्वे को लेकर विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें –बरेली: स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़! ऑटो की छत पर बैठाकर ले जाने का VIDEO वायरल

संबंधित समाचार