कन्नौज: विदा होकर जा रहे सीएमएस को बर्खास्त कर्मियों ने घेरा, सहयोगी का कॉलर पकड़ लगाया रिश्वत लेने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार । छिबरामऊ के नगला दिलू के सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस के प्रमोशन व स्थानांतरण होने पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ । विदाई के बाद जैसे ही अस्पताल से सीएमएस राजेश तिवारी बाहर निकले तभी बर्खास्त आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गाड़ी को घेर लिया । कर्मचारी उनके सहयोगी पर रिश्वत …

कन्नौज, अमृत विचार । छिबरामऊ के नगला दिलू के सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस के प्रमोशन व स्थानांतरण होने पर शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ । विदाई के बाद जैसे ही अस्पताल से सीएमएस राजेश तिवारी बाहर निकले तभी बर्खास्त आउटसोर्सिंग कर्मियों ने गाड़ी को घेर लिया । कर्मचारी उनके सहयोगी पर रिश्वत का आरोप लगाते हुए रुपए वापास मांग रहे थे । इस दौरान कर्मचारियों ने सहयोगी की पिटाई भी कर दी। काफी देर चले हंगामे के बाद सीएमएस चले गए।

सीएमएस राजेश तिवारी को हरदोई जिले का सीएमओ बनाया गया है। शनिवार को नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल मैं सभी चिकित्सकों ने सीएमएस को फूल माला पहनाकर विदाई दी। जब वह अस्पताल के गेट पर पहुंचे तो धरने पर बैठे वार्ड बॉय सीएमएस के पास पहुंच गए और उन्हें रोकने लगे जाने नहीं दिया।

एक स्टाफ नर्स ने सहयोगी अभिषेक का कालर पकड़कर रोक लिया। नौकरी के दौरान दिए गए ढाई लाख रुपए वापस करने के लिए कहा। उसकी कर्मचारियों ने पिटाई भी कर दी। इसके बाद सीएमएस कार में बैठ गए तो धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आगे पीछे खड़े होकर उनके गाड़ी को रोक लिया जाने नहीं दिया।

काफी देर तक चली बहस के बाद सीएमएस ने उन्हें झांसा दिया और वहां से निकल गए। बताया गया कि आउटसोर्सिंग से भर्ती हुए कर्मचारियों का आरोप है कि उनके सहयोगी ने भर्ती के समय 10 लोगो से ढाई ढाई लाख रुपये लिए थे। इसके बाद भी न टी स्थाई नियुक्ति मिली और न उनके रुपये वापस किये गए।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार: काली सेना प्रमुख ने की जितेन्द्र त्यागी की सुरक्षा की मांग

संबंधित समाचार