रात में सोने से पहले अपनाएं ये ट्रिक्स, चुटकियों में आ जाएगी गहरी नींद
get sleep fast: नींद ना आना आज के दौर में काफी आम समस्या हो गई है। दिनभर काम करने के बाद भी रात में कई लोगों को नींद नहीं आती है। ऐसे में इन लोगों की पूरी रात सिर्फ करवटें बदलते या कुछ टाइम पास करते हुए बीत जाती है। रात में नींद ना आने …
get sleep fast: नींद ना आना आज के दौर में काफी आम समस्या हो गई है। दिनभर काम करने के बाद भी रात में कई लोगों को नींद नहीं आती है। ऐसे में इन लोगों की पूरी रात सिर्फ करवटें बदलते या कुछ टाइम पास करते हुए बीत जाती है। रात में नींद ना आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नींद पूरी ना होने के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जानकारी शेयर करेंगे, जिन्हें अपनाकर चुटकियों में नींद आ सकती हैं।
अपनाएं ये देसी ड्रिंक
जब हम लोग छोटे थे तब मां हर रात को सोने से पहले आपको कभी हल्दी तो कभी केसर वाला दूध पीने के लिए दिया करती थी। दरअसल, ये सभी विधियां अच्छी नींद के लिए ही अपनाई जाती थीं। आज हम आपको जो ड्रिंक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं वो मिल्क से नहीं बल्कि ऑल्मड मिल्क से तैयार होती है। यानी सोने से पहले बादाम मिल्क से बनी देसी ड्रिंक का स्वाद आपका मूड भी बेहतर बना देगा…
इस्तेमाल करें ये चीजें
- एक कप बादाम का दूध
- 2 चुटकी दालचीनी पाउडर
- एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चौथाई चम्मच जिनसेंग (Ginseng)
- दो चुटकी इलायची पाउडर
- 1 चम्मच नारियल का तेल (फूड ग्रेड)
- 1 चम्मच शहद
- 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर
इस विधि से तैयार करें ड्रिंक
बादाम दूध को धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रख दें और जब दूध तेज गर्म हो जाए तो शहद के अलावा बाकी सभी चीजें इस दूध में डाल दें और दो उबाल लाएं। अब आंच बंद कर दें और दूध को गुनगुना होने के लिए छोड़ दें। जब दूध हल्का-हल्का गर्म रह जाए तो इसे गिलास में छान लें और शहद मिला लें। अब इस दूध का सेवन कर लें। दातों की सफाई करें और सोने पहुंच जाएं। कुछ दिन लगातार इसका सेवन करके देखें, आपको नींद जल्दी आ सकती है।
ये है ट्रिक
- रात में जल्दी नींद लाने की पहली ट्रिक तो यही है कि आप सोने से पहले दूध-गुड़, हल्दी वाला दूध या केसर युक्त दूध का सेवन करें।
- दूसरी विधि है कि आप यहां बताई गई ड्रिंक को तैयार करें और सोने से पहले इसका सेवन करें।
- तीसरी ट्रिक यह है कि आप मौसम को ध्यान में रखते हुए सोने से पहले ठंडे या गर्म पानी से स्नान करें। क्योंकि नहाने के बाद नींद बहुत प्यारी आती है।
- चौथा तरीका यह है कि सोने से पहले आप हेड मसाज या फुट मसाज लें। ये दोनों ही मसाज पूरे शरीर को एक साथ रिलैक्स करती हैं और आपको अच्छी नींद आती है।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो करें ये काम, वरना हो सकती है ये बड़ी बीमारी
