साइरस मिस्त्री का निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए बड़ी क्षति: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। चौवन वर्षीय मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। चौवन वर्षीय मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।
मोदी ने ट्वीट किया, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन हैरान करने वाला है। वह एक अग्रणी उद्योगपति थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। प्रधानमंत्री ने कहा, उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।
