बरेली: परिषदीय स्कूलों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, आवश्यक दिशा निर्देश हुए जारी
बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में सफाई के प्रति शिक्षक व बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से इस संबंध में रूपरेखा व आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीन स्कूल मुहिम, स्वच्छता प्रतिभागिता …
बरेली, अमृत विचार। स्कूलों में सफाई के प्रति शिक्षक व बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से इस संबंध में रूपरेखा व आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीन स्कूल मुहिम, स्वच्छता प्रतिभागिता दिवस और स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग, कविता, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर बीएसए विनय कुमार ने सभी स्कूलों में कोविड 19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में किसी प्रकार के सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं होने की स्थिति में शिक्षकों को अपने खर्चे पर ही सफाई व्यवस्थाएं करानी पड़ रही हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: इंडो बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की बैठक, प्रवीण बने IBFA के नॉर्थ इंडिया के चेयरमैन
