बरेली: अनैतिक रूप से धन कमाने वाला भाजपा या फिर सपा नेता, सबके विरुद्ध होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि नगर निकाय या एमएलसी चुनाव के बाद प्रदेश संगठन के स्ट्रक्चर के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बूथ से शुरुआत करके मंडल, जिला, प्रदेश और फिर अखिल भारतीय स्तर पर उच्च पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर संगठन में बदलाव करेंगे। कांग्रेस …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि नगर निकाय या एमएलसी चुनाव के बाद प्रदेश संगठन के स्ट्रक्चर के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बूथ से शुरुआत करके मंडल, जिला, प्रदेश और फिर अखिल भारतीय स्तर पर उच्च पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर संगठन में बदलाव करेंगे। कांग्रेस को अब कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रदेश में भी अखिलेश, राहुल, उनकी बहन और बहनजी कहां हैं, इसका मूल्यांकन आप देखें।

रविवार दोपहर बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के उन्मूलन को लेकर संकल्पित है। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, बेईमानी, माफिया के खिलाफ छह माह पहले जनता से जनादेश मांगा था, जिस पर सरकार काम कर रही है। भ्रष्टाचार करने वाला भाजपा कार्यकर्ता या नेता, या फिर सपा का कार्यकर्ता। अन्य किसी वर्ग का क्यों न हो। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सरकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि अनैतिक काम नहीं किया है तो तो डर क्यों रहे हैं। सीबीआई जाओ, ईडी या फिर विजिलेंस जाओ। डरना उन्हें पड़ेगा जिन्होंने अनैतिक कार्य कर धन एकत्र किया है। उन सबसे के विरुद्ध कार्रवाई होगी। यदि कोई निर्दोष है तो कोई परेशान नहीं करेगा। सरकार जनता से जुड़े जो भी विषय हों, सभी पर कार्य कर रही है। बिजली, पानी सड़क, सुरक्षा सभी पर काम किया जा रहा है, जो कार्य किए हैं, उनको लेकर लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे।

विधानसभा चुनाव में पहला चरण पश्चिम से शुरू हुआ। सर्वाधिक 58 सीटों में 46 सीटें जीतीं थीं। कन्नौज, एटा की सभी सीटें भी जीतीं। मोदी-योगी का पश्चिम में खूब लाड होता है। अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। सभी पैरामीटर पर देखें, अपराध या अन्य गतिविधियों में कमी आई है।

ये भी पढ़ें – बरेली: वकील की जालसाजी, सड़क हादसा बताकर बीमा कंपनी से ले लिए लाखों रुपये

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका