मुरादाबाद : ऑडियो वायरल होने पर दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुष्कर्म से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद अवसाद की शिकार एक किशोरी ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली। घटना मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी कारपेंटर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। परिजनों की सूचना पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुष्कर्म से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद अवसाद की शिकार एक किशोरी ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली। घटना मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी कारपेंटर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। परिजनों की सूचना पर मृतका का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

एसपी ग्रामीण संदीप कुमार के मुताबिक, सोनापुर थाना क्षेत्र में एक परिवार के रहने वाले लोगों ने तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में गांव का ही रहने वाला वसीम परिवार की एक नाबालिग लड़की का नाम लेकर उससे दुष्कर्म करने का दावा कर रहा है। ऑडियो वायरल होने की वजह से नाबालिग पीड़िता अवसाद की शिकार हो गई। घर लौटे अपने बड़े भाई को पीड़िता ने आपबीती भी बताई। मंगलवार को सुबह परिजनों के होश फाख्ता हो गए जब किशोरी को उन्होंने घर के एक कमरे में फंदे से लटका देखा। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

तहरीर के आधार पर आरोपी वसीम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में ले लिया। मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। दुष्कर्म आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। वायरल आडियो पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्य के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : अब मनमानी नहीं, एमडीए की संपत्तियों को सहेज अवैध निर्माण पर होगी सख्ती

संबंधित समाचार