बरेली: 75 वैश्य बंधुओं को सम्मानित करेगा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
बरेली, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला व महानगर इकाई गुरुवार को 75 वैश्य बंधुओं को सम्मानित करेगी। 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का रत्न सम्मान समारोह आईएमए हाल में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल होंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में दी। …
बरेली, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला व महानगर इकाई गुरुवार को 75 वैश्य बंधुओं को सम्मानित करेगी। 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का रत्न सम्मान समारोह आईएमए हाल में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल होंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने बताया कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि विधायक व महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज वोरा सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुदेश अग्रवाल,अमरीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शिव कुमार महेश्वरी, मयूरेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, योगेश महेश्वरी, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुआ सन्तुलित आहार पर व्याख्यान
