बहराइच: हाड़ा के छत्ते में मारा ढेला, खेल रहे किशोरों को नोचा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परागीपुरवा गांव निवासी किशोर गूलर के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। जिसमें हांडा छत्ता लगाए हुए थे। तभी दूसरे युवक ने छत्ते में माटी का ढेला मार दिया। इससे हांडा उड़ते हुए किशोरों को नोच लिया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परागीपुरवा गांव निवासी किशोर गूलर के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। जिसमें हांडा छत्ता लगाए हुए थे। तभी दूसरे युवक ने छत्ते में माटी का ढेला मार दिया। इससे हांडा उड़ते हुए किशोरों को नोच लिया। एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा के बाद परिवार को सौंप दिया।

खबर के मुताबिक खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर साधुवापुर के मजरा परागी पुरवा गांव निवासी विपिन शर्मा (12) पुत्र राम किशुन शर्मा, प्रकाश शर्मा पुत्र जज शर्मा पास के गूलर पेड़ पर चढ़कर बुधवार को खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि जंगली हाडा उस पर छत्ता लगाए हुए हैं। आरोप है कि गांव निवासी कोयली पुत्र लिलाऊ लोधी ने छत्ता पर ढेला मार दिया।

आक्रोशित जंगली हाडा की झुंड ने विपिन एवं प्रकाश पर हमला बोल दिया।जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्वजन आनन फानन में इंटहा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान विपिन शर्मा की मौत हो गई।जबकि प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने खैरी घाट की पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा,उप निरीक्षक महबूब आलम,उप निरीक्षक कमलेश यादव,कांस्टेबल बलराम त्रिपाठी,आलोक शुक्ला,उदय सेन चौधरी,राम करन यादव ने वैधानिक कार्यवाही शुरू की।

इसी बीच ग्रामीणों के दबाव में मृतक के पिता ने सुलह समझौता कर लिया।पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने लिखित पत्र देकर किशोर का पोस्टमार्टम व अन्य कार्यवाही से इंकार कर दिया।पंचनामा भरकर किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: विद्यालय की छत से गिरकर किशोर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार