अयोध्या: टला बाढ़ का खतरा, प्रतिघंटे एक सेमी घट रहा सरयू नदी का जलस्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सरयू के जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो गई है। बुधवार को 11 बजे सरयू का जलस्तर 92.400 दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे रहा है। 4 सितंबर को गिरिजा बैराज से 5 लाख 27 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद 5 सितंबर को सरयू का जलस्तर …

अयोध्या। सरयू के जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो गई है। बुधवार को 11 बजे सरयू का जलस्तर 92.400 दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे रहा है। 4 सितंबर को गिरिजा बैराज से 5 लाख 27 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद 5 सितंबर को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 को पार कर गया था।

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या प्रभारी अमन चौधरी के अनुसार सरयू नदी का जल स्तर में प्रतिघंटा एक सेमी घट रहा है। बीते 24 घंटों में 30 सेमी तक पानी घट सकता है। शनिवार के बाद गिरिजा बैराज से पानी न छोड़े जाने के कारण जलस्तर में लगातार कमी आ रही है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में मानसून निष्क्रिय होने से पहाड़ों पर हो रही बारिश थम गई है। जिसका असर सरयू का जलस्तर पर पड़ने लगा है। इससे पहले बाढ़ की आहट आते ही निचले इलाकों में दहशत से मच गई थी। अयोध्या ही नहीं गोंड़ा व बस्ती में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा था।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से फसलें डूबीं, चारे का संकट गहराया

संबंधित समाचार