कोरोना संकट में केंद्र का बड़ा फैसला, मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी नई योजना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने चालू वित्त वर्ष में किसी भी नई योजना को शुरू करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए किसी नई योजना की शुरुआत पर रोक लगा दी गई है। ये रोक उन …

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने चालू वित्त वर्ष में किसी भी नई योजना को शुरू करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने एक आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है जिसके अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए किसी नई योजना की शुरुआत पर रोक लगा दी गई है। ये रोक उन योजनाओं पर हैं जो स्वीकृत या मूल्यांकन श्रेणी में हैं। हालांकि, आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं पर रोक नहीं रहेगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न मंत्रालय नई योजनाओं की शुरुआत न करें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना या आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत घोषित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा 4 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक वित्तीय संसाधनों पर अभूतपूर्व मांग है और बदलती प्राथमिकताओं के साथ संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता है।

यह आदेश उन योजनाओं पर भी लागू होगा जिनके लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सैद्धांतिक अनुमोदन दे चुका है। उललेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण सरकार की वित्तीय स्थिति बहुत प्रभावित हुई है और देश की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऎसे में सरकार के राजस्व में भारी कमी आ रही है। अर्थवयवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने करीब 21 लाख करोड़ रुपए का आत्म निर्भर भारत अभियान शुरू किया है जिसमें 1.70 लाख करोड़ रुपए की प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना भी शामिल है।

संबंधित समाचार