अयोध्या: लीक गैस सिलेंडर से लगी आग, चार घरों की गृहस्थी राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की सत्तीचौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कलाफरपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज के चलते आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने भयावह रूप लेते हुए आसपास के तीन और घरों को भी चपेट में ले लिया। जिसके चलते चारों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो घंटे की मशक्कत …

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की सत्तीचौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कलाफरपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज के चलते आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने भयावह रूप लेते हुए आसपास के तीन और घरों को भी चपेट में ले लिया। जिसके चलते चारों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

रौनाही थाना सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र के कलाफरपुर गांव निवासी नीता देवी पत्नी रामसूरत कोरी ने शनिवार की सुबह खाना बनाने के लिये रेगुलेटर से गैस खोलकर चुल्हा जलाने का प्रयास किया। इसी दौरान ही सिलेंडर से रिस रही गैस के कारण आग लग गयी। जब तक पुलिस और अग्निशमन पहुंचता तब तक आसपास के तीन और घर भी आग की चपेट में आ गए। जिसके चलते राम सूरत कोरी समेत रामनेत, संत कुमार, अनन्त राम, राम सूरत के घरों में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया।

इंडियन गैस एजेंसी सोहावल के कर्मचारी सहित तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता पहुंचे। इस दौरान अग्निशमन कर्मी बुझाने का प्रयास करते रहे। आसपास के घरों में भी सिलेंडर होने के दहशत बनी रही।

गैस एजेंसी कर्मियो की लापरवाही का आलम यह रहा कि लगभग एक घंटे बाद तक सिलेंडर से गैस लीक होती रही लेकिन उसे बंद नहीं किया गया। किसी तरह तहसीलदार ने कर्मियों के साथ जुट कर लीकेज बंद कराया। राजस्व निरीक्षक अरूण तिवारी और हल्का लेखपाल रामसागर वर्मा ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या : गैस सिलेंडर फटने से गृहस्थी राख, बाल-बाल बचा परिवार

संबंधित समाचार