Government Jobs 2022: इस राज्य में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने बीते दिनों एक भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार तेलंगाना में फॉरेस्ट कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर सहित अन्य पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। …
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने बीते दिनों एक भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार तेलंगाना में फॉरेस्ट कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर सहित अन्य पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितम्बर 2022 है। इन पद के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 27 पद पर भर्ती की जाएगी। इस अभियान के तहत प्रोफेसर के 2 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 4 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 21 पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता की जानकारी चेक करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना चेक करनी होगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से 61 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस भर्ती के लिए भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे।
अधिसूचना के अनुसार फॉरेस्ट कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुलुगु में प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्टिंग के लिए न्यूनतम शैक्षणिक स्कोर 120 है और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 75 है।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें- SI Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए सब-इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती, देखें नोटिफिकेशन
