बहराइच: सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, तीन मकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। इटहा जोलाहनपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। अग्निकांड ने देखते ही देखते तीन मकानों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में अनाज, कपड़ा और जेवरात समेत छह लाख से अधिक की संपत्ति का …

नानपारा/बहराइच। इटहा जोलाहनपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के यहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। अग्निकांड ने देखते ही देखते तीन मकानों को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में अनाज, कपड़ा और जेवरात समेत छह लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।

नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत इटहा के मजरा जोलहन पुरवा निवासी खेलावन के यहां रविवार को गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था। खाना बनाते समय गैस पाइप लाइन में लीकेज के चलते आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटों ने पड़ोसी आलम और जैबूना पत्नी अली जान के मकान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग लगने की सूचना अग्निशन विभाग के साथ तहसील को दी। लेकिन न ही दमकल वाहन पहुंचा और न ही राजस्व कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक अनाज, कपड़ा, बर्तन, सोने चांदी के जेवरात समेत छह लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल अमरेंद्र गौतम ने बताया कि माता जी के दवा खरीद करने आए हैं। सोमवार को अग्निकांड का मुआयना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-जालौन : लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार