लखनऊ : युवक का मोबाइल और नकदी लूटकर बदमाश फरार
अमृत विचार, लखनऊ । दुबग्गा थानाक्षेत्र के जागर्स पार्क के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल समेत नकदी लूट ली और वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को देने के बाद दुबग्गा कोतवाली में तहरीर दी है। लूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल …
अमृत विचार, लखनऊ । दुबग्गा थानाक्षेत्र के जागर्स पार्क के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल समेत नकदी लूट ली और वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को देने के बाद दुबग्गा कोतवाली में तहरीर दी है। लूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, संबधित पुलिस ने घटना से इंकार किया है।
मूलरूप से हरदोई जनपद के अतरौली थानाक्षेत्र के गांव भरावन निवासी मनोज कुमार आईआईएम डेंटेल कॉलेज में काम करता है। शनिवार रात करीब 9.30 बजे वह दुबग्गा जा रहा था। रास्ते में जागर्स पार्क के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने मनोज का मोबाइल फोन छीन लिया।
पीड़ित जब तक शोर मचाता दोनों बदमाश मौके से भाग चुके थे। मनोज के मुताबिक मोबाइल के कवर में दस हजार रूपए रखे थे। पीड़ित ने बताया कि दोनों बदमाश पुरानी डिस्कवर बाइक पर सवार थे। मनोज ने इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद थाने पर तहरीर दी है। मामले की जानकारी पर कार्यवाहक इंस्पेक्टर राजेन्द्र कांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। नाइट अफसर दरोगा नीलेन्द्र से इसकी जानकारी होगी, पता करके बताते है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर काे बंधक बनाकर लूटपाठ करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार…जानें कौन हैं यह
