उन्नाव: पति से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रही महिला को दरोगा ने बचाया
उन्नाव। आज माखी थाना क्षेत्र निवासी सोनम यादव पुत्री श्याम प्रकाश यादव का अपने पति सुशील कुमार यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके पश्चात सोनम नाराज होकर नहर कोठी के ऊपर बनी पुलिया में आत्महत्या करने हेतु पहुंची थी। नहर में कोडने जा ही रही थी तभी क्षेत्र में गस्त …
उन्नाव। आज माखी थाना क्षेत्र निवासी सोनम यादव पुत्री श्याम प्रकाश यादव का अपने पति सुशील कुमार यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके पश्चात सोनम नाराज होकर नहर कोठी के ऊपर बनी पुलिया में आत्महत्या करने हेतु पहुंची थी।
नहर में कोडने जा ही रही थी तभी क्षेत्र में गस्त कर रहे उपनिरीक्षक कल्लूराम यादव अपने कांस्टेबल कपिल कुमार, विशाल शर्मा व महिला कांस्टेबल निक्की चौहान व वर्षा यादव के साथ वहां पॅहुच गए और महिला को नहर में कूदने से बचा लिया। इस कार्य से जनता के लोगों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उसके पति सुशील कुमार को सूचना बतायी गयी। पति के आने पर दोनों पति पत्नी की आपस मे बातचीत करायी गयी तथा पैदा हुए मनमुटाव को दूर कराकर दोनों को सकुशल रुखसत किया गया। दोनों पति पत्नी के मध्य अब कोई नाराजगी नहीं है।
यह भी पढ़ें:-World Suicide Prevention Day : उम्मीद जगाकर लोगों को आत्महत्या करने से बचाएं, जानिए इस साल की थीम
