छत्तीसगढ़: रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक नर्स की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नर्स की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सारंगगढ़ के ग्राम कोतरी में नर्स प्रियंका रात्रे अपने वाहन से डियुटी पर जा रही थी, तभी एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने …

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नर्स की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सारंगगढ़ के ग्राम कोतरी में नर्स प्रियंका रात्रे अपने वाहन से डियुटी पर जा रही थी, तभी एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। कलेक्टर व पुलिस कप्तान की पहल पर चक्का जाम समाप्त हुआ। एसडीएम सारंगढ़ द्वारा मौके पर तात्कालिक सहायता राशि का चेक परिजनों को प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: ग्रामीणों ने हाथी के बच्चे को बचाया, वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपा