Video: Congress के 8 विधायक BJP में शामिल, CM सावंत बोले- ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ गोवा से शुरू
पणजी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में पार्टी को बड़ा झटका लगा। गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े …
पणजी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में पार्टी को बड़ा झटका लगा। गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। बागी विधायकों की संख्या 2 तिहाई से ज्यादा होने की वजह से इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा।
मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना शर्त बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास अब 28 विधायक हैं और उसे विधानसभा में कुल मिलाकर 33 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सावंत ने कहा कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा गोवा से शुरू हो गई है।
. @INCGoa legislature party, today merged with the BJP with 8 out of 11 MLAs formally joining the party, In the presence of State President Shri @ShetSadanand, CM @DrPramodPSawant, General Secretaries Shri @NSawaikar, Shri @DamuNaik and Vice President Shri @BabuKavlekar pic.twitter.com/YcUNLrlhwV
— BJP Goa (@BJP4Goa) September 14, 2022
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के 8 विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की।

इससे पहले बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने भी दावा किया था कि कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें से बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं।
LIVE : BJP Press Conference https://t.co/ZRUUEmpCMd
— BJP Goa (@BJP4Goa) September 14, 2022
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी..मुझे लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है इसी तरह से सभी बीजेपी से जुड़ेंगे।
ये भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवाजीराजे भोसले का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
