बहराइच: झाड़ियों की सफाई नहीं करा रहा वन विभाग, डीएफओ को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों ने वन विभाग से झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की। लेकिन अभी तक वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में वन्य जीवों के हमले को देखते हुए सभी ने डीएफओ को ज्ञापन भेजकर झाड़ियों की सफाई कराने की मांग …

बहराइच, अमृत विचार। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षकों ने वन विभाग से झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की। लेकिन अभी तक वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में वन्य जीवों के हमले को देखते हुए सभी ने डीएफओ को ज्ञापन भेजकर झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।

जिले के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सिचाई कालोनी गिरिजापुरी में शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज संचालित है। इंटर कॉलेज में सीमावर्ती व जंगल तथा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र बर्दिया, आम्बा, विशुनापुर, फ़कीरपुरी, रमपुरवा, बिछिया आदि गांवों के तीन सौ से अधिक बच्चें बढ़ते हैं। ऐसे में गांव से विद्यालय तक आने-जाने के लिए इन गांवों के बच्चों को साइकिल से रोज़ाना छह से सात किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती है। बिछिया से विद्यालय तक पक्के व कच्चे मार्ग पर झाड़ियां अधिक बढ़ गई है । जिससे साइकिल से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को आयदिन हिंसक वन्यजीवों का सामना हो जाता है। इन गांवों के बच्चे जान जोख़िम में डालकर विद्यालय जाते हैं।

बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेशचंद्र दूबे ने बुधवार को लिखित पत्र के माध्यम से बिछिया से विद्यालय सड़क किनारे तथा उसके आसपास की झाड़ियों को साफ कराने की मांग की। प्रधानाचार्य ने बताया कि कई बार वन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम तथा पत्रों के माध्यम से सड़क किनारे व स्कूल के आसपास की झाड़ियों को साफ कराने की मांग की गई है, लेकिन वन विभाग द्वारा मामले को अनसुना किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –बहराइच: सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार