MP High Court Recruitment 2022: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली वैकेंसी, इस लिंक से करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी करने की चाह रखते तो ये उनके लिए बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल यहां लीगल असिस्टेंट, लॉ क्लर्क और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। बता दें कोर्ट ने इन भर्तियों को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. ये नोटिस देखने और इन वैकेंसीज …

जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी करने की चाह रखते तो ये उनके लिए बेहद सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल यहां लीगल असिस्टेंट, लॉ क्लर्क और रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। बता दें कोर्ट ने इन भर्तियों को लेकर नोटिस जारी कर दिया है. ये नोटिस देखने और इन वैकेंसीज के बारे में डिटेल में जानने के लिए आपको एमपी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर जाना होगा।

बता दें एमपी हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव किया जा चुका है। इन पदों के लिए सात सितंबर से अप्लाई किया जा रहा है। इन पर आवेदन करने की लास्ट डेट 23 सितंबर 2022 है। इस तारीख को रात 11.55 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। डिटेल में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं।

आवेदन के लिए योग्यता
बता दें इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन के समय कैंडिडेट की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न तो वकालत करने वाला वकील होना चाहिए और न ही कहीं और नियुक्त होना चाहिए और नोटिस के अनुसार किसी भी आपराधिक मामले में शामिल नहीं होना चाहिए। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

 ऐसे करें अप्लाई 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर  mphc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद Recruitment/Result ऑप्शन पर जाएं।
  • इसके बाद उस ऑप्शन पर क्लिक करें जहां लिखा हो Click Here – Application Link
  • अब लीगल असिस्टेंट और दूसरे पदों के लिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने डिटेल्स भरें, जरूरी फीस जमा करें और सबमिट कर दें।
  • चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आवास विकास में अभियंताओं की कमी होगी दूर, एजेंसी के माध्यम से होगी आउटसोर्सिंग पर भर्ती, जानें कितना मिलेगा वेतन

 

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म