लखनऊ : नदवा कॉलेज का हुआ सर्वे, एसडीएम, एबीएसए व डीएमओ रहे मौजूद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे हो रहा है। इसी के तहत आज यानी की गुरुवार को प्रशासन की टीम सर्वे करने राजधानी स्थित नदवा कॉलेज पहुंची। सर्वे टीम ने नदवा कालेज में 12 बिंदुओं के आधार पर सर्वे किया और जरूरी कागजात भी लिये। सर्वे टीम में एसडीएम, एबीएसए व …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे हो रहा है। इसी के तहत आज यानी की गुरुवार को प्रशासन की टीम सर्वे करने राजधानी स्थित नदवा कॉलेज पहुंची। सर्वे टीम ने नदवा कालेज में 12 बिंदुओं के आधार पर सर्वे किया और जरूरी कागजात भी लिये।
सर्वे टीम में एसडीएम, एबीएसए व डीएमओ मौजूद रहे। इस अवसर पर नदवा कॉलेज के कमाल अख्तर नदवी ने बताया कि टीम को सभी जरूरी कागजात तथा जानकारियां उपलब्ध करा दी गई है।
1. मदरसे का पूरा नाम क्या है।
2. मदरसे को संचालित करने वाली संस्था का नाम क्या है।
3. मदरसा के स्थापना वर्ष का पूरा विवरण।
4. मदरसों की अवस्थिति का पूरा विवरण, मदरसा निजी भवन में चल रहा है या किराए के भवन में इसका पूरा ब्योरा।
5. क्या मदरसे का भवन छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त है? उनको क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
6. मदरसे में पढ़ रहे छात्र- छात्राओं की कुल संख्या कितनी है।
7. मदरसे में कार्यरत कुल शिक्षकों की संख्या क्या है?
8. मदरसे में लागू पाठ्यक्रम क्या है? यानी किस पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
9. मदरसे की आमदनी का स्रोत क्या है?
10. क्या इन मदरसों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं किसी और शिक्षण संस्थान स्कूल में भी नामांकित हैं?
11. क्या किसी गैर सरकारी संस्था या समूह से मदरसे की संबद्धता है? अगर हां तो इस संबंध में पूरा विवरण।
12. इसके बाद उपरोक्त तमाम बिंदुओं पर मदरसा संचालकों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी पर सर्वेयर अपनी टिप्पणी लिखेंगे।
