अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, प्रो. अजय बोले- हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का दर्जा
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर गुरुवार को हिंदी के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अविवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के कुशल मार्ग-दर्शन में प्रतियोगिता परिसर के महात्मा गांधी भवन में …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर गुरुवार को हिंदी के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। अविवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के कुशल मार्ग-दर्शन में प्रतियोगिता परिसर के महात्मा गांधी भवन में प्रात: 11:30 बजे से शुरू हुई।
विवि सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। मौके कुलसचिव उमानाथ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक व निबंध प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सुरेन्द्र मिश्र मौजूद रहे। प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं है बल्कि हम सभी पहचान है।
हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए। तभी हिंदी का उत्कर्ष एवं राष्ट्र सम्मान होगा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन होने के उपरांत प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चार सांत्वना पुरस्कार घोषित किए जाएंगे। पर्यवेक्षण का कार्य डॉ. सुमनलाल, डॉ. स्वाति सिंह व डॉ. प्रत्याशा मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, डॉ. अंकित सिंह का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: दीपोत्सव को लेकर अवध विश्वविद्यालय में हुई बैठक, 20 अक्टूबर से घाटों पर सजेगें दीए
