ग्वाटेमाला में कॉन्सर्ट के दौरान मची भगदड़, नौ की मौत, 20 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटज़ाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये। स्थानीय रेड क्रॉस ने घटना की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार को क्वेटज़ाल्टेनंगो में आयोजित …

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी शहर क्वेटज़ाल्टेनंगो में एक संगीत कार्यक्रम के अंत में मची भगदड़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गये। स्थानीय रेड क्रॉस ने घटना की पुष्टि की।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार को क्वेटज़ाल्टेनंगो में आयोजित संगीत कार्यक्रम के अंत में मैदान से निकलने के दौरान भगदड़ मच गयी। घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ के स्पेन से स्वतंत्रता की 201 वीं वर्षगांठ थी।

ये भी पढ़ें:- अध्ययन में हुआ खुलासा- पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ की इकलौती वजह जलवायु परिवर्तन नहीं

संबंधित समाचार